मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहोरा रामनगर गांव का पंचायत भवन बीते मंगलवार की दोपहर बंद था। बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
एडीओ पंचायत सुनील सिंह ने बीते 13 अक्तूबर को 12 बजकर 22 मिनट पर ही पंचायत भवन बंद मिला। शिकायत के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यदिवस पर पंचायत सचिवालय खोलना अनिवार्य है। इसके बावजूद सचिवालय बंद मिलने और पंचायत सहायक पल्लवी कुशवाहा निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलीं। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सेवा समाप्ति के लिए आगे की कार्रवाई की जा सकती है।