संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। फाजिलनगर बीईओ ने बृहस्पतिवार को बनकटा बाजार क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर संचालित नौ विद्यालयों की जांच की। इसमें सभी विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रबंधकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाड़ू चौराहा, इंदिरा बाजार, बनकटा बाजार, खैरटिया, नारायणपुर कोठी आदि चौराहों पर संचालित नौ प्राइवेट विद्यालयों की जांच की गई। जांच में सभी विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए इन सभी विद्यालय संचालकों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालकों की तरफ से मिले स्पष्टीकरण के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।