फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार्यों में लापरवाही पर 30 आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस

Sun, 17 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही सीएचसी सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। इसमें परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण में लापरवाही मिलने पर 30 आशा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने- अपने दायित्व का ठीक ढंग से निर्वहन करें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। नियमित टीकाकरण के लिए डियूलिस्ट तैयार रखने, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण बढ़ाए जाने, एचएमआईएस पोर्टल पर अंतरा इंजेक्शन की इंट्री सुनिश्चित करने, पुरुष नसबंदी बढ़ाने पर जोर दिया गया गया। आशा, एएनएम को कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अपने कार्य क्षमता को बढ़ाएं। इससे परिवान नियोजन, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रफ्तार बढे़गी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में कमी पाए जाने पर 30 आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस दिया गया। इसके बाद विभाग में हडकंप मच गया। कार्रवाई की आशंका तेज हो गई है। बैठक में सेवरही सीएचसी प्रभारी डाॅ.अमित जायसवाल, एआरओ विनोद साह, जिला परिवार नियोजन अधिकारी संजीव जायसवाल, डाॅ. रीता झा के अलावा स्टाफ नर्स, फाॅर्मासिस्ट, सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें