फाजिलनगर। बेटे के साथ स्कूटी से बाजार जा रही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनकी देर शाम इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शुक्रवार को दिन में तुर्कपट्टी के ग्राम पंचायत किशुनदास पट्टी के टोला भलुही निवासी यशोदा देवी पत्नी त्रिवेणी प्रजापति (50) अपने बेटे के साथ स्कूटी से फाजिलनगर किसी काम से जा रही थीं। गांव से फाजिलनगर तुर्कपट्टी मार्ग पर पहुंची थीं कि अचानक स्पीडब्रेकर आ जाने से वह स्कूटी से सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटे ने अपने भाई को बुलाकर दोनों बाइक से लेकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।