फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निजी अस्पताल समेत 19 मेडिकल स्टोर को नोटिस

Mon, 15 Sep 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। डीएम के निर्देश पर निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्यभान कुशवाहा की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने किया औचक निरीक्षण। जिसमें डाक्टर नहीं मिले। रजिस्ट्रेशन का कागज नहीं मिला। ऐसे 19 संचालकों को नोटिस दिया गया है। इससे अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर और निजी अस्पताल संचालित करने वालों में खलबली मची है। कप्तानगंज कस्बे के श्रीराम लखन अस्पताल, तिरुपति हॉस्पिटल, सरोज हॉस्पिटल, राधिका पैथालॉजी, संगम पैथालॉजी, दीपलोक क्लिनिक शिवम् मेडिकल स्टोर बोदरवार, आदर्श चिकित्सक मंसूरगंज, साईं क्लिनिक अग्या कुंदुर, होप न्यूरो बोदरवार, जय अम्बे क्लिनिक कुंदूर सहित 19 को नोटिस भेजा गया है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ने बताया कि अधिकतर अस्पताल और पैथालॉजी पर डाक्टर नहीं मिले।
विज्ञापन

कुछ ऐसे मेडिकल स्टोर संचालक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके। इसके लिए नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं देने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें