फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेठा फैक्ट्री की जांच में कुछ भी ठीक नहीं मिला

विज्ञापन
कसया में ब्वायलर फटने से मजूदर की मौत के मामले में फैक्ट्री में जांच करती श्रम विभाग की दो सदस्यी? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पेठा फैक्ट्री में कुछ भी ठीक नहीं मिला
विज्ञापन

डीएलसी के आदेश पर दो सदस्यीय टीम ने की जांच
सहायक निदेशक कारखाना व श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
मजदूरों के बयान कलम बंद, दो पेज की रिपोर्ट देकर मालिक से मांगा जवाब
कर्मकारों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल किया
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। पुराने फाजिलनगर मार्ग पर रमेश मद्धेशिया की पेठा फैक्ट्री में मंगलवार की रात में ब्वायलर फटने से उन्नाव जिले के 26 वर्षीय मजदूर धर्मेंद्र की मौत को गंभीरता से लेकर डिप्टी लेबर कमिश्नर गोरखपुर ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। टीम में श्रम विभाग के कारखाना प्रभाग के सहायक निदेशक संदीप कुमार सिंह व श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोरखपुर राधेश्याम गुप्ता बृहस्पतिवार को पेठा फैक्ट्री पहुंच गए। जांच टीम को यहां श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने जांच रिपोर्ट तैयार की।
कारखाना प्रभाग के सहायक निदेशक ने फैक्ट्री मालिक के भाई को दो पेज की रिपोर्ट सौंपी। इसमें फैक्ट्री मालिक से कारखाना का लाइसेंस, सेफ्टी उपकरण, अग्निशमन यंत्र, कारखाने में नाली एवं सफाई व्यवस्था, प्रशिक्षित कर्मकार, समय-समय पर सुरक्षा संबंधित गोष्ठी, फैक्ट्री में होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी व सुरक्षा, कार्य के घंटों, विश्राम कक्ष समेत अन्य कई बिंदुओं की जानकारी मांगी गई है। टीम के सदस्यों ने फैक्ट्री पर मौजूद मजदूर नीरज, जियालाल, राजेश, बाबा व सुपरवाइजर हरवीर सिंह के कलमबंद बयान भी दर्ज किए। इसके बाद टीम यहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन

कोई व्यवस्था मुकम्मल नहीं
सहायक निदेशक ने बताया कि कारखाना अधिनियम 1948 के मुताबिक यहां कोई व्यवस्था मुकम्मल नहीं है। कारखाना का लाइसेंस, कर्मकारों का हाजिरी रजिस्टर, कर्मकारों के कार्य का विवरण, मशीनों की टेस्टिंग रिपोर्ट, समय-समय पर अग्निशमन यंत्र का रिहर्सल, दुर्घटना से बचाव व सावधानी के पोस्टर, फर्स्ट एड बॉक्स, कर्मकारों की समय-समय पर चिकित्सकीय जांच, समुचित वेंटीलेशन, कार्यरत कर्मकारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा व कल्याण की व्यवस्था, कर्मकारों की ट्रेनिंग, खतरों के बारे में जानकारी देना, नामिनेशन फार्म, कर्मकार को पर्सनल प्रोटेक्टिव एक्यूपमेंट की व्यवस्था के साथ, मशीनों के घुमावदार हिस्सा का कवरयुक्त होना जरूरी है। कुशल सुपरवाइजर, विजिटर रजिस्टर आदि में से कुछ भी जांच टीम को नहीं मिला।
तहरीर का इंतजार कर रही पुलिस
पेठा फैक्ट्री में ब्वायलर फटने में मजदूर की मौत के मामले में पुलिस घटना के तीसरे दिन बृहस्पतिवार तक मृतक परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने की बात कह रही है। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन वह अब तक थाने में पहुंचकर कोई तहरीर नहीं दी। उनका यह भी कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

नोटिस भेजा जा रहा है : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
नगर में इस तरह संचालित पेठा अथवा अन्य संचालित फैक्ट्यिों को संचालकों को धारा 133 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत नोटिस भेजा जा रहा है। ऐसे फैक्ट्री को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व उद्योग विभाग को भी अवगत कराया जा रहा है ताकि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संचालित इस तरह की फैक्ट्री के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि ब्वायलर के क्षेत्र में मेरा भी अनुभव है, लेकिन यहां फैक्ट्री का ब्वायलर ही ठीक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें