फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यालयों में नहीं बिकेगी काॅपी-किताब और ड्रेस

Thu, 09 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नया सत्र शुरू होते ही केजी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों का प्रवेश भी शुरू हो गया है। कई विद्यालयों की ओर से अभिभावकों को दुकान चिह्नित कर किताबें और यूनिफाॅर्म लेने के लिए कहा जा रहा है। कई विद्यालय संचालक तो अपने विद्यालय में किताबें और ड्रेस बेच रहे हैं। यह नियम विरुद्ध है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने चेताया कि निर्देश का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ अभिभावकों की ओर से यह शिकायत मिल रही थी कि विद्यालयाें की ओर से उन्हें चिह्नित दुकानों से ही किताबें और यूनिफाॅर्म खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। कई विद्यालय संचालक तो अपने विद्यालय में ही विद्यार्थियों के लिए कापी-किताब और ड्रेस समेत अन्य सामग्री की बिक्री कर रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए विद्यालय को संचालकों को आदेश जारी किया गया है। कोई भी विद्यालय स्कूल ड्रेस या कॉपी किताब के लिए किसी भी अभिभावक पर दबाव देता पाया गया या कोई शिकायत मिली तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें