फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में मिलीं कमियों पर सचेत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में मिलीं कमियों पर सचेत किया
विज्ञापन

विकास भवन में बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में हुई कोविड समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में कोविड समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले के नोडल अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियों की तरफ ध्यान दिलाया और उसमें सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम एस. राजलिंगम ने सबसे पहले कॉटेक्ट ट्रेसिंग की रिपोर्ट ली। फिर सीएमएस से वेंटिलेंटर की स्थिति के बारे में पूछताछ की। नोडल अधिकारी पनधारी यादव ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को कुछ गांवों के निरीक्षण में पाई समस्याओं पर अधिकारियों का ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने निगरानी समितियों के कमतर प्रदर्शन, आशा के पास मेडिकल किट मौजूद, किन्तु दवाई को कब और कैसे इस्तेमाल करना है, इस बारे में कोई प्रिसक्रिप्शन नहीं होना, कोविड लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सही सूचना का अभाव, टीकाकरण का कम होना, कन्टनेमेंट जोन का सही से रख-रखाव न होना, बैरिकेडिंग को तोड़ने की शिकायत, कुछ समुदाय व ग्राम के लोगों द्वारा टीकाकरण न कराने जैसे समस्याओं पर चिंता जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि आशा एवं निगरानी समिति को क्या करना है, इसका स्पष्ट दिशा-निर्देश होना चाहिए, कोविड मरीज व चिह्नित संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित तौर पर सूचना मिलनी चाहिए। टीकाकरण को बढ़ाए जाने की जरूरत है। कन्टेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग पर निगरानी रखी जानी चाहिए। नोडल अधिकारी ने कहा कि यदि इन सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाए तो एक व्यवस्था बन जाएगी, जिससे हम आगे की चुनौती के लिए तैयार हो सकेंगे। डीएम ने आईसीसीसी में स्थापित हेल्प डेस्क के फोन पर आने वाली शिकायतों का जायजा लिया तथा कहा कि सिर्फ फोन अटेंड करना ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि शिकायतों का उचित समाधान भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कोविड मरीजों के फीडबैक को भी चेक किया। सीएमओ को निर्देशित किया कि यदि कोई डॉक्टर अवकाश पर जाते हैं तो आपकी जिम्मेदारी है कि उनकी जगह पर दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी लगाएं। आशा को वैसे मरीजों पर, जो ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग करते हैं तथा वैसे मरीज जिन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है, उन पर ध्यान देना चाहिए। जिन्हें सांस लेने में दिक्कत है तो उनको वीडियो कॉलिंग के जरिए टेलीकंसल्टेशन की सुविधा भी मुहैया करा सकते हैं। यदि किसी के पास एंड्रायड फोन नहीं है तो गांव के किसी भी व्यक्ति का फोन लेकर वीडियो कॉल से टेली कंसल्टेशन करा सकते हैं। डीएम ने कोविड मरीज के स्वजनों को फूड पैकेट वितरण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अनुज मलिक, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह, सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, प्रभारी एडीएम रामकेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें