कसया। तहसील क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं होने से किसान फसल की सिंचाई के लिए परेशान हैं। गन्ना, मक्का, मूंग, उड़द और सब्जी की फसलों की सिंचाई में उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों को पंपिंग सेट से सिंचाई करनी पड़ रही है। जबकि, क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा है।
क्षेत्र में खजुरिया नहर, प्रेमनगर रजवाहा, कुशीनगर रजवाहा, प्रेमपुर माइनर, बकनहा, मैनपुर,सपहा माइनर, अमरपुर नैका छपरा, बैदौली, सोबरसा, नकहनी, चेगौना,परसौना आदि नहरें बेपानी हैं। लोगों ने पानी छोड़ने की मांग की है। कुछ नहरें झाड़ियों से पट गई हैं। कई नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। राजाराम, किशोर, राजेश, हरेंद्र, शिवबालक, रामधार, भोला, रमेश सिंह, मधई, रामबेलास आदि किसानों ने कहा कि इस समय नहरों में पानी की जरूरत है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंंता बी राम ने बताया कि 20 मई के बाद बैराज से पानी छोड़ा जाएगा।