फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाई

Sun, 12 May 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के पगरा पड़री के टोला वसंतपुर गांव स्थित तिरुपति संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में पांच दिवसीय श्री त्रिपुर सुंदरी मां भगवती महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार की रात शिव-पार्वती के विवाह की कथा सुनाई गई। कथा वाचक ने कहा कि भक्त और भगवान के मिलन की पराकाष्ठा है शिव पार्वती-विवाह।
विज्ञापन

कथा वाचक अर्चना मणि पराशर ने कहा कि भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए पार्वती ने कठिन तपस्या की थी। भगवान शिव ने मां पार्वती की भक्ति देख उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इसके बाद कथा वाचक ने शिव-पार्वती की कथा विस्तार से सुनाई। इस दौरान पप्पू सिंह, रविंद्र सिंह, राजेशसिंह, वकील सिंह, सुदामा, विभा, अन्या, लक्ष्मी, कृष्ण सिंह, रामनारायण, शम्भू, आशु, कुलदीप, प्रेम बहादुर, इंदरजीत, नेहा, रिया, निशा, निधि, सोनी, छोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें