फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य का कोई भी परिणाम घोषित नहीं

Mon, 02 Nov 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 68 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों 1703 पदों की मतगणना रविवार सुबह गहमागहमी के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन


मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद से ही क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों के परिणाम आने लगे। लेकिन रात करीब साढ़े दस बजे हाटा ब्लॉक के 33,34 और 35 वार्ड के जिला पंचायत प्रत्याशी अपनी जीत के करीब पहुंच चुके थे। कसया, विशुनपुरा, फाजिलनगर सहित कुछ ब्लॉकों की मतगणना विलंब से शुरू हुई।

कमिश्रर, डीआईजी, डीएम और एसपी ने मतगणना स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।चुनाव के सूचना प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे पांच सौ से अधिक बीडीसी सदस्यों के परिणाम घोषित हो चुके थे। वहीं विशुनपुरा में धीमी गति गति से मतगणना को देखते हुए डीएम ने सीडीओ केएन सिंह को वहां भेजा।
विज्ञापन



पडरौना ब्लॉक के आठ जिला पंचायत और 194 क्षेत्र पंचायतों के मतपत्रों की गिनती निर्धारित समय से उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में शुरू हुई। शाम को पौने चार बजे तक 36 और रात आठ बजे तक 58 बीडीसी वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके थे।

दुदही प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के छह जिला पंचायत और 149 क्षेत्र पंचायतों के लिए मतगणना हुई। शाम को पौने चार बजे तक बीडीसी के 15 वार्डों की गिनती पूरी हो गई थी। शाम आठ बजे तक  ब्लॉक के 30 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके थे।

 विशुनपुरा ब्लॉक के पांच जिला पंचायत और 126 क्षेत्र पंचायतों के वोटों की गिनती नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में हुई। इस ब्लॉक में मतों की गिनती इतनी धीमी थी कि शाम आठ बजे तक 17 वार्डों के ही परिणाम आ सके थे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के पांच जिला पंचायत और 122 क्षेत्र पंचायतों के मतों की गणना श्री गांधी इंटर कॉलेज में शुरू हुई। रात आठ बजे तक 20 पदों के परिणाम घोषित हो चुके थे।

 यहां निर्धारित समय से आधा घंटा विलंब से एसडीएम अरुण राय, आरओ चंद्रशेखर और सुरक्षा अधिकारी के सामने मतपेटी खोली गई। पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया के चार जिला पंचायत और 112 क्षेत्र पंचायतों के वोटों की गिनती किसान इंटर कॉलेज में हुई।

शाम चार बजे तक बीडीसी 20 वार्डों के परिणाम आए थे। शाम आठ बजे तक 50 वार्डों की घोषणा हो चुकी थी। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार पांच जिला पंचायत और 120 क्षेत्र पंचायतों की मतगणना जनता इंटर कॉलेज रामकोला में हुई।

शाम को पौने चार बजे तक 20 और छह बजे तक बीडीसी के 29 वार्डों का परिणाम घोषित किए जा चुके थे।
कप्तानगंज में चार जिला पंचायत और 102 जिला पंचायतों के लिए मतों की गिनती महावीर डिग्री कॉलेज कप्तानगंज में हुई। अपराह्न तीन बजे तक 10 और शाम आठ बजे तक 29 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके थे।

 तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार फाजिलनगर की चार जिला पंचायतों और 111 क्षेत्र पंचायतों के लिए मतगणना पावानगर इंटर कॉलेज में हुई। अपराह्न तीन बजे तक 16 और शाम आठ बजे तक 25 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए।


तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार पांच जिला पंचायतों और 136 क्षेत्र पंचायतों के लिए पड़े मतों की गिनती फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज में हुई। शाम को पौने चार बजे तक 23 और छह बजे तक 60 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए।सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार छह जिला पंचायतों और 142 क्षेत्र पंचायतों की मतगणना के लिए लोकमान्य इंटर कॉलेज में मतगणना हुई।

 वहां शाम को पौने चार बजे तक 22 और आठ बजे तक 36 वार्डों के नतीजे सामने आए चुके थे।मोतीचक ब्लॉक के चार जिला पंचायत और 99 क्षेत्र पंचायतों में से बीडीसी के 13 वार्डों के परिणाम की घोषणा सवा चार बजे तक की गई थी। शाम आठ बजे तक  25 वार्डों की गिनती पूरी हो गई थी।


सुकरौली ब्लॉक के चार जिला पंचायतों और 95 क्षेत्र पंचायतों में से 18 वार्डों के परिणाम की घोषणा सवा चार बजे तक कर दी गई थी। शाम आठ बजे तक 42 वार्डो की मतगणना पूरी हो गई थी।


हाटा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की चार जिला पंचायतों और 101 क्षेत्र पंचायतों में से 43 के परिणाम दिन के चार बजे तक घोषित हो गए थे, शाम आठ बजे तक यह संख्या 83 पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


इस ब्लॉक में मतों की गिनती सबसे तेज रही।कसया प्रतिनिधि के अनुसार चार जिला पंचायतों और 93 क्षेत्र पंचायतों के लिए मतगणना हुई। शाम के चार बजे तक 13 और आठ बजे तक 28 वार्डों की गणना ही हो पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें