फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दिन की तलाश के बाद भी नहीं मिले तेंदुए के पदचिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। ढोरही-जड़हा गांवों की सीमा में तेंदुआ देखे जाने के दावे के बाद वन विभाग की टीम दो दिन से उसकी तलाश में जुटी है। हालांकि, खेतों में पर्याप्त नमी होने के बावजूद तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले हैं। रविवार शाम तक वन विभाग उसकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं कर सका। वहीं, मोबाइल से तेंदुए जैसी आकृति वाले जानवर की तस्वीर लिए जाने की चर्चा से ग्रामीणों में असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन

रेंजर अशोक कुमार यादव के अनुसार, शुक्रवार शाम को क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। शनिवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में दो वन दरोगा, दो वन रक्षक और चार अन्य कर्मचारी शामिल थे। टीम ने आसपास के खेतों में तलाशी ली। रविवार को जड़हा गांव के सुनील कुशवाहा के खेत में भी जांच की गई। वहां आलू की बोआई चल रही थी लेकिन तलाशी के दौरान तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले। अक्तूबर में हुई बारिश के कारण खेतों की मिट्टी में पर्याप्त नमी है। ग्रामीणों के अनुसार, नम मिट्टी पर छोटे जानवरों के पगचिह्न आसानी से दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में तेंदुए के निशान नहीं मिलने से उसकी मौजूदगी को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें