फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में नहीं मिला कागजात, मदरसा को बंद करने का निर्देश

Thu, 20 Nov 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लाक के पटेरिया आबादकारी गांव के पास संचालित मदरसा काशिम उलउलम का बीईओ विशुनपुरा जयंत भारती ने बुधवार को जांच किया। इसमें कोई प्रबंध समिति की ओर से दिखाए गए कागजात वैध नहीं मिले। बीईओ ने विद्यालय को बंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पटेरिया अबादकारी गांव मदरसा काशिम उलउलम संचालित होता है। ग्रामीणों के शिकायत बीईओ विशुनपुरा जयंत भारती ने दोपहर करीब 12 बजे जांच किया। जांच में विद्यालय प्रबंधक की ओर से कागजात नहीं दिया गया। तत्काल प्रभाव से बीईओ मदरसा को बंद कराने का निर्देश दिया। तीन दिन के अंदर वैध कागजात की मांग किया।
इससे 200 मीटर के दायरे में प्राथमिक व जूनियर तक सरकारी विद्यालय संचालित होते हैं। इससे बालक बालिकाओं की संख्या कम है। बीईओ विशुनपुरा जयंत भारती ने बताया की जांच में कोई वैध कागजात नहीं मिला है। इसके वजह से तत्काल मदरसा को बंद करने का निर्देश दिया गया। तीन दिन के अंदर कागजात की मांग संचालक से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें