फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई नागरिक छूटे नहीं, घुसपैठिया बचे नहीं : माैर्य

Tue, 25 Nov 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले के समग्र विकास, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, नागरिक सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई।

डिप्टी सीएम ने जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पात्र कोई भी नागरिक सूची से छूटने नहीं पाए और अपात्र, घुसपैठिए किसी भी हाल में सूची में शामिल न हों। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तथा नए एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई बीएलओ या बूथ स्तरीय अधिकारी किसी समस्या के समाधान या मार्गदर्शन के लिए आता है तो उनसे सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। प्रशासनिक संवेदनशीलता ही सुशासन का आधार है। सरकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाने पर जोर दें।

उन्होंने कहा कि शासन की तरफ से संचालित सभी योजनाएं बिना किसी देरी के लाभार्थियों तक पहुंचें। कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान के संदर्भ में कहा कि रात्रिकालीन विमान लैंडिंग की सभी व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण कराई जाएं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से कुशीनगर में पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी। किसान सम्मान निधि से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति व लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। साथ ही गौड़ समाज के प्रमाणपत्रों के शीघ्र निर्गमन, ग्राम पंचायतों में नियमित चौपाल आयोजन, जनपद की कानून-व्यवस्था को और मजबूत प्रदान करना, लखपति दीदियों की संख्या बढ़ाने और एसएचजी समूह गठन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जलापूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान करने, पाइपलाइन बिछाने में खोदे गए गड्ढों की मरम्मत करने, हर घर जल नल योजना को गति देने तथा अवैध कब्जों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

इस दौरान प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद विजय कुमार दुबे, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, कसया विधायक पीएन पाठक, पडरौना मनीष जायसवाल, हाटा मोहन वर्मा आदि मौजूद रहे।

कारसेवकों का सपना पूरा, अयोध्या में बना भव्य राममंदिर
पकवा इनार। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में 500 साल पहले आक्रमणकारियों ने राम मंदिर को तोड़कर ढांचा बनवाया था। अब वहां भव्य राममंदिर बनकर तैयार हुआ है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का शिखर ध्वजारोहण वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ करेंगे। कारसेवकों ने राममंदिर बनाने का संकल्प लिया था, वह संकल्प अब पूरा हो गया है। वे सोमवार को कुशीनगर के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी बुद्ध प्रतिमा का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सुर्खियों में आने के लिए कुछ न कुछ बोलती रहती है। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों ने कई मंदिरों को तोड़ा, इसमें सोमनाथ का मंदिर भी है, लेकिन लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई ने उसे बनवाया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अगर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो अयोध्या मथुरा और काशी का मामला ही नहीं होता। पाक के कब्जे में भी कुछ नहीं होता। भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद दिखाई नहीं देता। सपा का जवाब जनता चुनाव में देती है। बिहार में जनता जवाब दे चुकी है, अब यह पश्चिम बंगाल में देगी। बिहार की गंगा पश्चिम बंगाल तक बहेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि महात्मा बुद्ध के जीवन से जुड़े सर्वाधिक तीर्थ स्थल उतर प्रदेश में हैं।

उनकी पांचवीं शताब्दी की लेटी प्रतिमा का दर्शन कर धन्य हो गया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पिपरहवा से बुद्ध के पवित्र व पूजनीय अवशेष लेकर रूस के भ्रमण करने का सौभाग्य मिला था। वहां उनके अवशेष के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी तादाद में लोग आए थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी बुद्ध सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों व मठ, मंदिरों का विकास कर रहे हैं।

विपक्ष अभी हिस्सा नहीं ले रहा, बाद में आरोप लगाएगा
पडरौना। एसआईआर लोकतंत्र का पवित्र कार्य है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक तरह से मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जा रहा है। इसमें फर्जी, मृतक और घुसपैठिए वोटर के नाम काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य में विपक्ष भाग नहीं ले रहा है, बाद में आरोप लगाएगा। ये बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। वे सोमवार को रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसआईआर में कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं। सरकार से बड़ा संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिले के अधिकारियों के बारे में फीडबैक लिया और सख्त तेवर में कहा कि यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी जनहित की समस्याएं नहीं सुनता है, कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं देता है, रिश्वत मांगता है तो सीधे मुझसे संपर्क करें। सरकारी आवास पर आकर मिलें। रिश्वत लेने वाले किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को माफ नहीं किया जाएगा। अंत में सांसद विजय कुमार दुबे ने सभी के प्रति आभार जताया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें