फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कैश नहीं मिलने से बैंक से लौटे खाताधारक

Mon, 15 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हुई दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पिपरा कनक में सोमवार को कैश की किल्लत से लेनदेन बंद रहा। कैश निकालने पहुंचे खाताधारकों ने बताया कि दो सप्ताह में मात्र दो दिन ही कैश मिला।
चिलचिलाती धूप में कैश के लिए पहुंचे खाताधारकों को जब पैसा नहीं मिला तो व्यवस्था को कोसते हुए घर चले गए। वहीं, कई लोग इलाज कराने तो कई लोग अपने बच्चों की फीस जमा करने का हवाला देकर बैंक के कर्मचारियों से गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन

विकास खंड तमकुहीराज के गांव पिपरा कनक में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। सोमवार 100 से अधिक खाताधारक रकम निकालने के लिए पहुंचे थे। लेकिन बैंककर्मियों ने कैश नहीं होने की बात कह कर खाताधारको को वापस कर दिया। इससे लोगों में नाराजगी है।
सेंट्रल बैंक से पिपरा कनक, धुसवा, बोदा टोला, मठिया, महरु टोला, चैनपट्टी, गगलवा, बसतपुर, मीर बिहार, कोटवा, टीकम पार, बिहार बुजुर्ग, बिहार खुर्द,परसौनी खुर्द, गगुआ बाजार बिहार के गांव सुकसेनवा, मधवापुर, महुआ पाटन, सैइयनवा, परसौनी सहित अन्य गांवों के लोगों का लेनदेन इस बैंक से होता है।
खाताधारक क्यूम सिद्दीकी, उमर अली, शमसुदीन, सुनील गुप्ता, अमीर आलम, राजेश कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि बिते दो सप्ताह में मात्र दो दिन ही कैश वितरण हुआ है। सोमवार को लोग बैंक में कैश के लिए पहुंचे थे लेकिन बैककर्मियों ने कैश नहीं होने कि हवाला देकर लोगों को लौटा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक पिपरा कनक अखिल गुप्ता का कहना है कि कैश हेड ऑफिस से नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है। जिस हिसाब से कैश मिल रहा है उसी तरह वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें