फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाटू श्याम की झांकी के साथ निकाली निशान यात्रा

Thu, 21 Mar 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया नगर में निशान पदयात्रा निकालते श्रद्धालु।
विज्ञापन
पडरौना। श्रीश्याम मित्र मंडल की तरफ से बुधवार को श्याम बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नगर में भ्रमण करने के बाद यह रथ यात्रा दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। दोपहर बाद अखंड ज्योति की स्थापना की गई। पहले दिन से ही खाटू श्याम का दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन


नगर के श्याम मंदिर से श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव और श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ विधिवत प्रारंभ हो गया। मारवाड़ी समाज की अगुवाई में नगर के साहबगंज स्थित श्याम बाबा की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा बावली चौक, आवास विकास कॉलोनी, रामकोला रोड, सुभाष चौक, कोतवाली रोड, अग्रसेन चौक, राजेश्वरी मार्केट, तिलक चौक, ओकार मंजूषा कटरा होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद श्याम मंदिर पहुंची। रथ यात्रा के साथ भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई थी। साथ में बच्चे, बूढ़े और नौजवान जयघोष करते हुए चल रहे थे। ढोल-नगाड़े के साथ यह यात्रा जिस रास्ते से गुजरी, दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। दिन के दो बजे अखंड ज्योति की स्थापना की गई। इसके बाद खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए भक्तों का तांता लग गया।
इस अमित अग्रवाल, गौरवा कारुंडिया, नलिन अग्रवाल, मनीष जायसवाल, मनीष चिरानिया, विष्णु टिबड़ेवाल, मीनू जिंदल, आलोक अग्रवाल, डॉ. अरुण गौतम, मनीष तुलस्यान, सौरभ बंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार नगर के इस्कान मंदिर परिसर से बुधवार बुधवार को श्रीश्याम गुणगान पदयात्रा सेवा समिति की तरफ से नगर में निशान शोभायात्रा निकाली गई। मारवाड़ी समाज के लोग खाटू श्याम की आकर्षक झांकी के साथ निशान ध्वज हाथ में लेकर नृत्य करते दिखे। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। इस निशान यात्रा को नगर के आजाद तिराहा, गोला बाजार, हाईवे चौक, दीवानी कचहरी, सिसवा, बनवारी टोला आदि पहुंची, जहां खाटू श्याम की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर देवरिया के लिए प्रस्थान कराया गया।
इस दौरान प्रदीप सोनी, दुर्गेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, महेश गोयनका, कैलाश गोयनका, पीयूष गुप्ता, मनोज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार, राजेश सोनी, सुनील अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, प्रदीप अग्रहरी, मनीष अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, राजन जायसवाल, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें