फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मोही अखाड़े की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

Sat, 27 Aug 2016 11:44 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
उत्सव - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कसया। निर्मोही अखाड़े की अगुवाई में तिरंगा यात्रा कसया-पडरौना मार्ग स्थित नौका टोला से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ देश के वीर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। 
विज्ञापन


शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में कस्बे के निर्मोही अखाड़े से 500 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने रामकोला तिराहे पर स्थित शहीद अमिय त्रिपाठी, गांधी चौक पर महात्मा गांधी और गोला बाजार के आजाद चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। यहां से यात्रा हाइवे होते हुए गोरखपुर मार्ग पर पहुंची। फिर सपहां मार्ग से होकर कसया-पडरौना बाईपास के रास्ते बैरिया चौराहा होकर नौका टोला निर्मोही अखाड़ा पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल हियुवा और अखाड़े से जुड़े सदस्यों की ओर से देशभक्ति से जुड़े नारे भी लगाए जा रहे थे। वहीं म्यूजिकल उपकरणों के माध्यम से देशभक्ति से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीत भी सुनाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें