फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच वर्ष से बंद घर में मिले नौ सांप, दहशत

Tue, 20 Jan 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सर्प को पकड़ते सचिन मेहरा।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पिपरा कनक। क्षेत्र के जोगिया बिचलीपट्टी गांव के एक घर में सफाई के दौरान सोमवार को नौ सांप निकले। इससे घरवाले दहशत में आ गए। सर्प मित्र इन सापों को पकड़कर अपने साथ ले गए। घर पांच वर्ष से बंद था। बिचलीपट्टी के ब्रजभूषण राय ने गांव के ही एक व्यक्ति से बना बनाया मकान खरीदा था। सोमवार को उसकी सफाई कर रहे थे। इस दौरान घर में एक जहीराला सांप दिखा। उन्होंने घर की सफाई बंद कर सर्प मित्रों को पकड़ने के लिए बुलाया। सर्प मित्र सचिन मेहरा, अंकित व दिनेश ने सांपों को पकड़ना शुरू किया तो एक-एक करके नौ सर्प मिले। किसी तरह सर्प मित्रों ने उन्हें पकड़ा। सभी सांपों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें