फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइबर ठगों ने खाते से 90 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 20 Jan 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव निवासी एक ब्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 90 हजार रुपये उड़ा लिए। रुपये कटने की जानकारी पर पीड़ित ने 1930 पर फोन करके खाता होल्ड कराया। क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव के सफीमुहम्मद के फोन-पे पर ट्रांजेक्शन लिमिट लगा था। इसके लिए उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन कर सहायता मांगी। नंबर फोन-पे कंपनी में न लगकर किसी जालसाज के पास चला गया। नंबर लगने के बाद सफीमुहम्मद ने फोन पर बात कर रहे व्यक्ति से सहायता मांगी। बात कर रहे जालसाज ने सफीमुहम्मद के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उसे क्लिक करने को कहा। व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक को क्लिक करते ही पीड़ित के खाते से रुपये कटने लगे। साइबर थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें