फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद्य पदार्थों के 35 नमूनों की जांच में नौ फेल

Fri, 08 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से बृहस्पतिवार को क्षेत्र के नेबुआ रायगंज में फूड सेफ्टी ऑन व्हील (सचल खाद्य प्रयोगशाला) से खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इसमें कुल 35 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिसमें से नौ खाद्य पदार्थ मानक पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद मौजूद लोगों को खाद्य पदार्थों के मिलावट के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त(खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि नेबुआ रायगंज में लोगों को खाद्य सुरक्षा से संबंधित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों में लेबलिंग और न्यूट्रीशन आदि के बारे में खाद्य कारोबारकर्ता और लोगों को जानकारी दी गई। इसके बाद सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मिठाई एवं नमकीन, स्पाईस, सिरियल (अनाज), आयॅल, घी आदि के 35 नमूने संग्रहित कर उसकी जांच की गई। इसमें 26 नमूने खाने योग्य मिले, जबकि नौ नमूने जांच में खरे नहीं उतरे। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार गोंड, सुनील कुमार यादव, प्रीति चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें