फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू

Sat, 16 May 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर के वार्ड नंबर 17 मणिपुरम में शुक्रवार को नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में 1100 कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं। कलश यात्रा वार्ड के शिव मंदिर से शुरू होकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बड़ी नदी स्थित सती माता स्थान पहुंची। यज्ञाचार्य सत्येंद्र मणि त्रिपाठी और अंकित मिश्रा के मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। यात्रा पुनः यज्ञ मंडप पहुंची। वहां विधि-विधान से यज्ञ का शुभारंभ कराया गया। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान रात में रामलीला का मंचन किया जाएगा, जबकि दिन में प्रसिद्ध भोजपुरी कथावाचक वीरेंद्र तिवारी द्वारा कथा प्रवचन किया जाएगा। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रियेश त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा, सभासद विनय प्रताप राव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें