फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमी से शादी करने की जिद, मोबाइल टाॅवर पर चढ़ी युवती, डेढ़ घंटे चला ड्रामा

Sat, 16 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बनकटा बाजार सुभाष चौक के पास टॉवर पर चढ़ कर बैठी युवतीं।संवाद
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार के सुभाष चौक पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और करीब डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चौरा खास थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का देवरिया जिले के एक युवक से एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब परिवार के दबाव में शादी से इन्कार कर रहा है। शुक्रवार सुबह युवती बनकटा बाजार स्थित मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। स्थानीय व्यापारियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और युवती को नीचे उतरने के लिए समझाने लगे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।
युवती लगातार प्रेमी से शादी कराने की बात कहती रही। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के प्रेमी और परिजनों को बुलाकर बातचीत शुरू कराई। काफी देर तक बातचीत के बाद दोनों परिवारों को आपसी सहमति से शादी कराने का आश्वासन दिया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवती टाॅवर से उतरने को तैयार हुई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि युवक के घर से उनके परिवार की रिश्तेदारी है और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था। उसने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का भरोसा दिया था, लेकिन अब मुकर रहा है। प्रेम में धोखा मिलने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है। दोनों परिवाकों के सदस्य आपस में बात कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें