फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे के मंगल की बाजार निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के मंगल की बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा आजाद चौक, चांदनी चौक, सुभाष चौक, लाल चौक और डीसीएफ चौक होते हुए छोटी गंडक नदी के रामजानकी घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची। वहां विधि-विधान से पूजन कर कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि महायज्ञ का समापन 17 मार्च को हवन पूजन और भंडारे के साथ होगा। यज्ञ के दौरान दिन में प्रवचन और रात में रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान हरेराम गुप्ता, गोलू मिश्रा, मणिचंद वर्मा, विजय कन्नौजिया, निकेत खेतान, भोला साहनी, राजेश रौनियार, महेश रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें