फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फसलों को नुकसान पहुचा रही नीलगाय

विज्ञापन
मोगलपुरा गांव क्षेत्र में फसलों की नुकसान पहुंचा रहीं नीलगाय। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहीं नीलगाय
विज्ञापन

उजारनाथ। क्षेत्र के किसानों को नीलगायों के आतंक से जूझना पड़ रहा है। झुंड के झुंड कई नीलगाय फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं। किसान खेतों की रखवाली करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, धारमठिया, गगलवा, लोहलनगड़ी, देवरियावृत, जवार भैसहां, सपही, सपही खुर्द, रामकोलाचट्टी, करमैनी, भेलया, चंद्रौटा आदि गांवों के किसान नीलगाय के फसल नष्ट करने से काफी परेशान हैं। इन गांवों के किसान अनिल राय, सुनील गुप्ता, रफीक अली, असलम अंसारी, अरविंद राय, धर्मेंद्र वर्मा, सर्वेश कुशवाहा, बाबूराम प्रसाद, विनय श्रीवास्तव, रहीम अंसारी, रामप्रवेश शर्मा, इंद्रजीत कुशवाहा, राजेश यादव, इबरार अंसारी, बंशी खरवार और बाबूनंदन कुशवाहा आदि ने बताया कि नीलगाय एक साथ छह से दस की संख्या में झुंड बनाकर खेतों में घुस जा रही हैं। वे सब्जियों एवं गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लौट जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें