फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलेश रंजन लेखपाल संघ के अध्यक्ष और प्रदीप कुमार मंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
निलेश रंजन लेखपाल संघ के अध्यक्ष और प्रदीप कुमार मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

पडरौना। नगर के एक होटल में बुधवार को लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें निलेश रंजन राव अध्यक्ष और प्रदीप मंत्री निर्वाचित हुए। नए पदाधिकारियों को साथी लेखपालों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी धनंजय कुुमार श्रीवास्तव की देखरेख में बुधवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो और मंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की। अध्यक्ष पद के लिए पड़े कुल 310 मतों में से अशोक कुमार वर्मा को 53, वंश बहादुर यादव को 84 और निलेश रंजन राव को 172 मत मिले। सर्वाधिक मत पाकर निलेश रंजन राव विजेता बने। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार में से अजय कुमार दुबे को 148 और सुबोध कुमार गौतम को 153 मत मिले। सुबोध कुमार गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद के तीन उम्मीदवारों में से पवन कुमार वर्मा को 43, मारकंडेय गुप्ता 111 और प्रदीप कुमार गुप्ता को 250 मत मिले। प्रदीप कुमार गुप्ता मंत्री निर्वाचित हुए। जबकि कुल पड़े मतों में से अध्यक्ष पद के लिए एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नौ और मंत्री पद के लिए छह मत अवैध हो गए। योगेंद्र गुप्ता, रविशंकर, प्रद्युम्न राव, अरविंद कुमार, रमेश प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, हरिशंकर सिंह, मारकंडेय मणि त्रिपाठी, बृजेश मणि त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, शिवांगी मिश्रा, कोमल प्रजापति, मीनू सिंह, नीतू सिंह, बबन बिहारी मिश्रा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें