फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निलेश अध्यक्ष और संजय बने लेखपाल संघ के मंत्री

Sat, 22 Mar 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक होटल में शुक्रवार को लेखपाल संघ का चुनाव हुआ। इसमें निलेश रंजन राव तीसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि संजय कुमार पाल को पहली बार जिला मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित सभी प्रदाधिकारियों को लेखपालों ने माला पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन

प्रदेश कोषाध्यक्ष सुजित सिकंदर, प्रदेश संगठन मंत्री करूणेश कुमार सिंह और देवरिया लेखपाल संघ के अध्यक्ष संकट मोचन की देखरेख में सम्पन्न हुई जिला कार्यकारिणी चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया अपनाई गई। जिलाध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे निलेश रंजन राव को कुल 235 मत और सुबोध गौतम को 66 मद मिले, जबकि दो मत अवैध घोषित हो गए। इस तरह निलेश रंजन राव लागातार तीसरी बार संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह जिलामंत्री के लिए जिले के कुल 303 लेखपालों ने मतदाधिकार का प्रयोग किया।
इसमें मुकेश कुमार को 69, धर्मेंद्र सिंह को 103 और संजय कुमार पाल को 130 मद प्राप्त हुए, जबकि एक मत अवैध घोषित हो गया। इस तरह संजय कुमार पाल पहली बार जिलामंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा हृदयनंद वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन वर्मा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप पासवान को जिला उपमंत्री, विचित्र मणि को कोषाध्यक्ष ओर रीमा सिंह को ऑडिटर रीमा सिंह चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें