फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात गुजारने के लिए नहीं मिली सुविधा

Wed, 29 Nov 2017 12:43 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पानी की नहीं है सुविधा। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। निकाय चुनाव का मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शाम चार बजे तक बूथों पर पहुंच चुकी थीं, लेकिन वहां जरूरत के सामान्य सामान भी उपलब्ध नहीं थे। कहीं बूथ की खिड़की टूटी थी तो कहीं बूथ के प्रवेश द्वार पर ही उम्मीदवारों के पोस्टर व पार्टी के झंडे नजर आ रहे थे। जिन मतदान कर्मियों के पास कंबल आदि नहीं था उन्हें कांपते हुए ही रात बितने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए पडरौना शहर में कुल 59 बूथ बनाए गए हैं। इसमें नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में कुल चार बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर मंगलवार की शाम मतदान कर्मी पहुंचे तो इनको शौचालय की चाभी मिल गई, लेकिन पीने के शुद्घ पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। बूथ पर रात गुजारने के लिए इन मतदान कर्मियों को साथ में लेकर आए चादर से ही काम चलाना पड़ेगा। यहां मतदान कर्मियों ने बताया कि शौचालय की साफ सफाई नहीं हुई है। 

रामकोला रोड के गोस्वामी तुलसी दास इंटर कालेज के मतदान केंद्र पर कुल चार बूथ बनाए गए हैं। यहां पहुंचे मतदान कर्मियों ने बताया कि लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। बूथ वाले कमरों में फिक्स डेस्क व बेंच है तथा खिड़कियां टूटी हैं। खिड़की के बगल से कालोनी में जाने वाली सड़क है। इस पर मतदान के दौरान आपत्ति हो सकती है। इसके अलावा पेयजल के लिए परिसर में लगे साधारण नल से ही काम चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें