फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में मिली नवजात, एसएनसीयू में कराई भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में मिली नवजात, एसएनसीयू में कराई गई भर्ती
विज्ञापन

पडरौना। जनपद मुख्यालय के पास नहर में शुक्रवार की रात एक नवजात घायलावस्था में रोती मिली। उसकी चीख सुनकर आस-पास के लोगों ने तत्काल रवींद्रनगर पुलिस चौकी पर सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने बच्ची को नहर से बाहर निकाला और उसे खुद जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया। जहां बाल रोग विशेषज्ञों की देख-रेख में नवजात का इलाज चल रहा है।
शुक्रवार की रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने जनपद मुख्यालय से सटे बेलवा मिश्रा गांव के पास बहने वाली नहर में किसी नवजात के रोने की आवाज सुनी। तत्काल इसकी सूचना रवींद्रनगर पुलिस चौकी के इंचार्ज विवेकानंद यादव को दी। वह अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर गए। वहां टार्च की रोशनी में उसकी खोजबीन शुरू हुई। नहर में उस नवजात को रोते देख उन्होंने तत्काल बाहर निकाला और कपड़े में लपेटकर जिला अस्पताल ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश सिंह को सौंपा। उस बच्ची को तत्काल चेकअप के बाद एसएनसीयू (सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम शर्मा ने बताया कि नवजात एक-दो दिन की मालूम पड़ रही है। उसका वजन पौने तीन किलोग्राम है तथा हाथ में चोट लगी है। उसे एसएनसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें