टेकुआटार। न्यू पीएचसी में जन आरोग्य मेला का रविवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, ताकि इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटरिया ने प्रयोगशाला, दवा वितरण केंद्र, दवाओं का रख-रखाव, परिसर में साफ-सफाई, वार्ड और कर्मचारियों के आवास आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान ने कहा कि अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नहीं है। कई जरूरी सुविधाएं भी नहीं हैं। सीएमओ ने ग्राम प्रधान की मांगों को पूरा करने और इलाज से संबंधित जरूरी संसाधन शीघ्र मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, निशांत मिश्रा, अनूप कुमार, दीपमाला, कंचन पटेल, श्रीराम कुशवाहा, वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।