फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के 170 मेधावी पुरस्कृत

Mon, 07 Oct 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। सर्वाधिक अंक पाने वाले 170 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कॉलेज में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कुल 1422 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इसमें से 1332 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। प्रतिभागियों की उत्तर पुस्तिकाओं के जांच के दौरान प्रांजली सिंह ने सर्वाधिक अंक हासिल कर परीक्षा को टॉप किया। उनके अलावा विभिन्न विद्यालयों के करीब 170 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्हें आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अवनीश सिंह, आदर्श कश्यप, पवन गुप्ता, आदेश गुप्त, अंजेश, पवन कुमार, रमेश, डब्लू और शत्रुघ्न आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें