पडरौना। मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से शुक्रवार को प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन हुआ। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी दरों में हुई कटौती से होने वाले लाभ के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी गई। उप आयुक्त राजेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी दरों में की गई कटौती से वस्तुओं के मूल्य में कमी आएगी, जिससे ग्राहकों के साथ व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसके बाद शहर के व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों से जीएसटी के लागू हुए नए नियमों के बारे में प्रश्न पूछे, जिसका ने सरल एवं व्यवहारिक तरीके से उत्तर देकर व्यापारियों के संदेह को दूर किया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य बंका ने किया। इस दौरान जीएसटी विभाग के उप आयुक्त जितेंद्र कुमार, विकास विक्रम सिंह, सहायक आयुक्त कुमार अमित, वाणिज्य कर अधिकारी दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।