खड्डा। लेखपाल संघ तहसील इकाई का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चार बार से तहसील मंत्री रहे विभव कुमार शर्मा को तहसील अध्यक्ष चुना गया। अभिमन्यु मिश्रा तहसील मंत्री, अमरीश विशेन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुमताज अहमद कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहित कुमार उपमंत्री, सूरज चौरसिया कोषाध्यक्ष तथा बृजकिशोर ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव कराने के लिए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी की ओर से सुनील कुशवाहा (तहसील मंत्री, कसया), रविकांत (तहसील अध्यक्ष, तमकुहीराज) एवं राजू भारती (तहसील मंत्री, हाटा) को चुनाव अधिकारी नामित किया गया था। उनकी देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। इस अवसर पर तहसील खड्डा के लेखपाल मधुकर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, हरेंद्र गुप्ता, रामानंद यादव, मुकेश कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे। निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का साथियों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।