फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भोजपुरी साहित्य विकास मंच की नई कार्यकारिणी गठित

Fri, 31 Jul 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। भोजपुरी साहित्य विकास मंच (भाभाशोसं ट्रस्ट की उप इकाई) की सातवीं पुनर्गठित कार्यकारिणी का गठन अगले दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से किया गया। संगठन के विस्तार और भोजपुरी भाषा-साहित्य के संरक्षण व संवर्धन को लेकर नए एवं पुनर्निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में मनीषा पाठक (अमेरिका), विजय किशोर पाण्डेय (नेपाल) और डॉ. सुधाकर तिवारी (कुशीनगर) को अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया। डॉ. विमलेश त्रिपाठी प्रवर समिति अध्यक्ष, डॉ. कालिंदी त्रिपाठी महामंत्री तथा रास बिहारी गिरि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
बैठक में अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। साथ ही नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भूमि श्रीवास्तव, सुहानी शर्मा और अन्विता पाठक को सम्मानित किया गया। संस्था का वार्षिक महोत्सव 20 दिसंबर को आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें