फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम सात बजे से भी कानपुर के लिए बस

Sat, 27 Aug 2016 09:32 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। देर शाम लंबी रूट की रोडवेज की बस से महानगरों की यात्रा करने के ख्वाहिशमंद मुसाफिरों के लिए सुखद खबर है। अब पडरौना डिपो से हर शाम सात बजे से कानपुर के लिए एक बस मिलेगी। इससे शाम को पडरौना से गोरखपुर की तरफ जाने वाले लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पडरौना में रोडवेज का डिपो बने कई वर्ष हो गए हैं। इन दिनों पांच अनुबंधित और 18 परिवहन निगम की बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन शाम सात बजे तक लखनऊ-कानपुर की बात तो दूर, गोरखपुर के लिए भी बस नहीं मिल रही थी। बीमारी या अन्य जरूरतों पर लोगों को वाहन रिजर्व करके ही जाना पड़ता था।

यात्रियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पडरौना डिपो की ओर से कानपुर के लिए दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। प्रतिदिन शाम सात बजे पडरौना बस स्टेशन से रोडवेज की एक बस कानपुर के लिए रवाना होगी, जो अगले दिन प्रात: करीब पांच बजे पहुंचेगी। वह बस पुन: शाम सात बजे कानपुर से पडरौना वापस आएगी। इस तरह एक बस शाम सात बजे पडरौना से कानपुर के लिए तो दूसरी उसी समय कानपुर से पडरौना के लिए प्रस्थान करेगी। इन बसों का संचालन शुरू हो जाने से शाम सात बजे भी मुसाफिर गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन



पडरौना डिपो से शाम सात बजे के बाद रोडवेज की कोई बस नहीं थी। इससे यात्रियों को तमाम तरह की परेशानियां हो रही थीं। हमने इन जरूरतों का ख्याल रखते हुए शाम सात बजे से कानपुर के लिए नई बसों का संचालन शुरू किया है, जिससे यात्रियों को प्रतिदिन शाम सात बजे के बाद भी कानपुर की यात्रा करनी आसान होगी। कानपुर में काम निपटाकर यात्री शाम सात बजे से पुन: इन्हीं बसों से वापस आ सकते हैं। 
विज्ञापन

-सुहेल अहमद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, कुशीनगर रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें