टेकुआटार। रामकोला थानाक्षेत्र के गांव रामबर बुजुर्ग में बुधवार की सुबह अधेड़ ने अपने ही सगे भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। किशोर को घायल देख बीच बचाव करने आए छोटे भाई को भी चोटें आईं हैं। परिजन घायल किशोर को लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि रामबर बुजुर्ग के छोटका टोला का निवासी राधेश्याम की मानसिक स्थिति काफी दिनों से खराब है। राधेश्याम आए दिन परिवार के लोगों से मारपीट करता रहता है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे राधेश्याम के छोटे भाई प्रहलाद यादव का 16 वर्षीय लड़का शक्तिमान स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसी बीच राधेश्याम ने किसी बात को लेकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए श्रवण को भी चोटें आई हैं। परिजन उसे लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में रामकोला सीएचसी प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव का कहना है कि चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं रामकोला थाने के एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी मिली है। तहरीर मिलती है, तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।