फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत, पुलिस को दी तहरीर

Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रसव पीड़ा होने पर घरवालों ने जंगल खिरकिया के एक निजी अस्पताल में कराया था भर्ती
विज्ञापन

गोरखपुर में ऑपरेशन के बाद बची महिला की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। निजी अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। विवाहिता के पति ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया लाला टोला निवासी अनिरुद्ध यादव की बेटी रजनी की शादी बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के ग्राम घोड़हवा में हुई है। प्रसव पीड़ा होने पर पुरुषोत्तम यादव ससुर अनिरुद्ध यादव से बात कर पत्नी को खिरकिया स्थित एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल संचालिका की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई और बच्चेदानी में जख्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख अस्पताल संचालिका ने दूसरे अस्पताल में भेज दिया। वहां डॉक्टर ने महिला की हालत नाजुक बताते हुए गोरखपुर ले जाने की सलाह दी। गोरखपुर में ऑपरेशन कर बच्चेदानी को निकालना पड़ा। इसके बाद महिला की जान बची। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें