फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधान व सचिव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। कोर्ट के आदेश पर लक्षिया देवरिया के पूर्व प्रधान व सचिव पर पटहेरवा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लक्षियां देवरिया निवासी बैरिस्टर सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर में वाद दाखिल कर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णकांत सिंह और पूर्व सचिव शिवम गुप्ता समेत अन्य उच्चाधिकारियों पर बिना कार्य कराए ही धन निकालने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। इसकी शिकायत पटहेरवा पुलिस समेत अन्य उच्चाधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में उन्होंने कोर्ट की शरण लेते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान व सचिव समेत अन्य उच्चाधिकारियों पर धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया की कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें