फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मेडिकल कॉलेज निर्माण में लाएं तेजी

Sat, 28 Sep 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते जिले के प्रभारी मंत्री।
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर का अस्पताल विंग एरिया का शुक्रवार को प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। सुबह से मेडिकल कॉलेज में सफाई चल रही थी और वार्डों को व्यवस्थित करने में स्वास्थ्यकर्मी जुटे रहे। भवन का चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद तेजी लाने का निर्देश दिया और वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से बेहतर इलाज और आने वाले रोगियों को सुविधा मुहैया कराना प्राथमिकता है। यह मेडिकल कॉलेज रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वार्ड में भर्ती रोगियों से प्रभारी मंत्री ने उनका परिचय पूछते हुए भर्ती की अवधि, रोगों, उनके उपचार की स्थिति, समय-समय पर डॉक्टरों व नर्सों की की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने प्राचार्य डॉ. आरके शाही से कार्यकारी संस्था पीएसपी प्रोजेक्ट लिमिटेड से मेडिकल कॉलेज भवनों के निर्माण शुरू करने की तिथि तथा समय-समय पर मिले एक्सटेंशन की तिथि की जानकारी ली।
प्राचार्य ने बताया गया कि इस कॉलेज के निर्माण शुरू करने की तिथि अप्रैल 2021 है तथा इसके पूर्ण होने की प्रथम तिथि अप्रैल 2022 निर्धारित थी, लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर पेनल्टी के साथ निर्धारित तिथि बढ़ाई गई। निर्माण में देरी के चलते कार्यदायी संस्था पर अब तक पांच करोड़ की पेनाल्टी लगाई जा चुकी है। प्रभारी मंत्री ने टीएनटी कक्ष, एसएनसीयू कक्ष, यूएसजी कक्ष, रेडियोलॉजी कक्ष, एमआरआई स्कैन एक्स-रे कक्षा यूएसजी कक्ष, ईसीजी कक्ष, कैजुअल्टी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, माइनर ओटी, ओपीडी सेक्शन, जनरल सर्जरी ओपीडी का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने एडमिशन प्रोसेस, सीटों की संख्या और उसकी शुरुआत की तिथि की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा की कल की बैठक में मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य से संबंधित फाइल प्रस्तुत करें तथा शेष निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। इस दौरान डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सांसद विजय कुमार दुबे, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें