फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऋण सेटलमेंट कराने के नाम पर 24 हजार ठगे

Sat, 28 Sep 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। बैंक की बकाया किस्त जमा कराने के नाम पर जालसाज ने दो बार में 24,500 रुपये खाते से उड़ा लिया। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को पटहेरवा पुलिस ने साइबर थाना भेज दिया।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के पगरा पड़री निवासी दिलीप शर्मा ने स्टास्फीन कंपनी से 75 हजार रुपये ऑनलाइन ऋण लिया था। इसकी किस्त 7,511 रुपये जमा कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को स्टास्फीन कंपनी का वर्कर बताया। उसने ऋण का कंपनी की ओर से सेटलमेंट करने की बात कही। जालसाज ने कहा कि 7,511 किस्त व 17,000 एकमुश्त जमा कर दें तो ऋण खत्म हो जाएगा। वह जालसाज के झांसे में आ गए और मोबाइल पर भेजे गए लिंक पर 24,500 रुपये दो बार में भेज दिया। बाद में कंपनी से किस्त जमा करने के लिए मैसेज आया। जब पीड़ित ने कंपनी के वर्करों को पूरी बात बताई। कंप्यूटर ऑपरेटर ने जांच कर बताया कि तुम्हारे साथ धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाने के एसओ मनोज पंत ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें