मैन आफ दी मैच का पुरस्कार देते कसया उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल व अन्य।संवाद
फाजिलनगर। कस्बा के पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के राजमालती स्टेडियम में आयोजित 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ।
इसमें एनई रेलवे की टीम ने क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ को 105 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। आतिशी पारी खेलने वाले रेलवे के खिलाड़ी आशीष सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सुबह दस बजे से शुरू हुए मैच के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ के कप्तान हसन अख्तर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम ने 30 ओवरों के मैच में तीन गेंद शेष रहते हुए सभी विकेट गंवाकर 304 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें आशीष सिंह ने 84 रन, विराट जायसवाल 64 रन, भास्कर मणि त्रिपाठी ने 39 रन, कृतज्ञ सिंह ने 32 रन का योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से सत्यम चार विकेट झटके।