फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 114 विद्यालयों में नहीं पहुंचीं एनसीईआरटी की किताबें

Wed, 07 Aug 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। शिक्षा विभाग भले ही शत-प्रतिशत विद्यालयों में पुस्तकें उपलब्ध कराने का दावा कर रहा हो, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। विशुनपुरा ब्लॉक के 114 विद्यालयों में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को चार माह बाद भी किताबें नहीं मिल सकी हैं। ब्लॉक के करीब 3000 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्हें पुरानी किताबों से पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शैक्षिक सत्र शुरू होते ही कक्षा तीन से आठवीं तक विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध करा दी गईं। लेकिन, चार माह बाद भी जिले के आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा के 114 परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक और कक्षा दो के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबें नहीं मिल सकी हैं।
पिछले सत्र में कक्षा एक व दो में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा हुई थी। जुलाई तक किताबें उपलब्ध कराने की बात हुई थी, लेकिन अगस्त का प्रथम सप्ताह बीतने को है, बावजूद अब तक किताबें विद्यालयों तक नहीं पहुंची हैं। बच्चों को हिंदी और गणित में निपुण बनाने के लिए न्यूनतम अधिगम लक्ष्य निर्धारित है। पुस्तकों के अभाव में शिक्षक ऑनलाइन संदर्शिका डाउनलोड करके शिक्षण कार्य कर रहे हैं। संदर्शिका के जरिए साप्ताहिक कार्ययोजना पूरी कराई जा रही है। यदि किताबें समय से उपलब्ध हो जातीं, तो पठन-पठन और सुगम हो सकता था।
विज्ञापन




बेटा चंदन कक्षा दो में बढ़ता है। चार महीने बीत गए, लेकिन अब तक उसें किताबें नहीं मिल सकी हैं। पुरानी किताबों से कब तक पढ़ाई हो सकती है। शिक्षा विभाग बच्चों के पढ़ाई के लिए गंभीर नहीं है। -प्रमोद चौहान, निवासी, माघी कोठिलवा।




बिना किताबों के कैसे पढ़ाई हो सकती है? चार माह में विभाग नई किताबें नहीं वितरित करा सका। जबकि निजी स्कूलों टक्कर देने की बात कही जाती है। बेटी चांदनी को अभी तक किताबें नहीं मिल सकी हैं। -उमेश शर्मा, बबुइया हरपुर।

जिले पर शासन की तरफ से किताबें आ गई हैं। ब्लॉक को अभी नहीं मिली हैं। जिले से किताबें उपलब्ध होते ही सभी विद्यालयों में वितरित करा दी जाएंगी। -जयंत भारती, खंड शिक्षा अधिकारी, विशुनपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें