पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण के दूसरे दिन एनसीसी कैडेटों ने परेड किया। इसमें एनसीसी के कमांडिंग अफ्सर ने कैडेटों को कैंप के नियमों और दैनिक दिनचर्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कमांडिंग अफ्सर कर्नल कर्नल हरीश चंद कैडेट्सों को कैंप के दौरान अच्छी ट्रेनिंग हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी कैडेट के भविष्य को और अच्छा बनाने में काम आएगी। उन्होंने बताया कि एनसीसी के कैडेट्स पूरी जिंदगी भर अनुशासित रहते हैं। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट कैप्टन वीपी मिश्रा, रिसालदार मेजर हरजीत सिंह, संजय कुमार मौजूद रहे।