फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राज्य पुरस्कार के लिए पांच मिनट का वीडियो अपलोड करना अनिवार्य

Thu, 13 Nov 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होगी। शिक्षक पांच दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक आवेदन करने वाले राजकीय, एडेड और संस्कृत विद्यालयों के अध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलेगा जबकि स्ववित्त पोषित विद्यालय के आवेदन करने वाले शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों को यह पुरस्कार मिलता है। जिला समिति छह से 15 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्र शिक्षकों का चयन कर मंडलीय समिति को आनलाइन प्रस्ताव भेजेगी। इस वर्ष शिक्षकों को अपने अभिलेखों के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्यों का विवरण और पांच मिनट का वीडियो भी आनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें