तमकुहीरोड। जंगली पट्टी गांव स्थित बाढ़ राहत केंद्र में मंगलवार को राहत सामग्री वितरित की गई। बाढ़ प्रभावित पांच गांवों के 215 परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान और उनमें राहत सामग्री के वितरण को लेकर गंभीर है। पीड़ितों को शासन और प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जा रही है। इसके बाद उन्होंने बाढ़ राहत प्रभावित ततवा टोली, मुसहर टोली, परसा उर्फ सिरिसिया, गोलाघाट सहित पांच गांवों के 215 परिवार के लोगों को बीस लीटर के गैलन के साथ दस किग्रा चावल, दस किग्रा आटा, पांच किग्रा लाई, पांच किग्रा आलू, भुना चना, अरहर की दाल, सरसों का तेल, नमक सहित दैनिक जरूरतों की अन्य सामग्रियों से भर बैग उपलब्ध कराया।
इस दौरान तमकुहीराज एसडीएम विकास चन्द्र, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुटाई निषाद, विनोद कुमार गौतम, वेदप्रकाश उपाध्याय, सतीश सिंह, अश्वनी राय आदि मौजूद रहे।