फाजिलनगर। कस्बा के जूनियर हाईस्कूल परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन कथा वाचिका राधिका किशोरी ने सीता हरण और रावण युद्ध की कथा सुनाई। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक कर कथा को विराम दिया। इसके पूर्व व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने व्यास गद्दी का पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया।