फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीता-राम विवाह की सुनाई कथा

Sun, 21 Jan 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के रामजानकी मंदिर में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त चल रहे सात दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन शुक्रवार की रात सीता-राम विवाह की कथा सुनाई गई। कथा वाचक ने कहा कि हनुमान प्रभु श्रीराम का सबसे बडे़ भक्त हैं। कथा के दौरान आयोजकों ने झांकी प्रस्तुत किया। कथा वाचक आचार्य सरलजी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्रति हनुमान की भक्ति दुनिया मे सबसे श्रेष्ठ है। हनुमान ने अपनी भक्ति से साबित कर दिया था कि उनसे बड़ा श्रीराम का कोई भक्त नहीं है। सभी श्रोताओं को हनुमान की भक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सेवरही प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, ईओ रवि पटेल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल आदि ने राम चरित मानस और श्रीराम सीता की आरती उतार कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इस दौरान पप्पू जायसवाल, मक्खन जायसवाल, निर्मल अग्रवाल, अजय गुप्ता, आदित्य वर्मा, राकेश मद्धेशिया, नारायण वर्मा, जयंत गुप्ता, त्रिलोकी जायसवाल, दीपक मद्धेशिया, चुन्नू पाठक, सुरेश रावत, मुन्ना जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में गुलदार के हमले में मरने वाले चंद्रप्रकाश का फाइल फ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें