फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मां नारायणी समाजिक कुंभ मेला

विज्ञापन
मां नारायणी सामाजिक कुंभ मेले को संबोधित करते दिव्य सागर महराज। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नारायणी नदी में मिलते हैं नारायण, इसे दिलाएं विशेष पहचान : दिव्य सागर
विज्ञापन

पनियहवा स्थित गंडक नदी घाट पर नारायणी नदी के महत्व विषय पर हुई चर्चा
खड्डा। पनियहवा स्थित नारायणी (गंडक नदी) घाट पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ के दूसरे दिन शुक्रवार को गोष्ठी और लोक सम्मान का आयोजन हुआ। इसमें नारायणी नदी के महत्व विषय पर चर्चा कर नदी के बारे में विश्व के लोगों में पहचान दिलाने की बात कही गई।
मुख्य अतिथि कथावाचक दिव्य सागर जी महराज ने कहा कि नारायणी नदी अत्यंत पवित्र नदी है। इसमें भगवान विष्णु (शालिग्राम) निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि जब मां गंगा के तट पर बसे काशी, हरिद्वार, प्रयाग आदि धाम का महत्व विश्व विख्यात हो सकता है, तो नारायणी के पनियहवा घाट की प्रसिद्धि क्यों नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है, जो सबके कल्याण की बात करता है। उन्होंने नारायणी नदी में भगवान विष्णु के वास करने व ग्राह गजराज की कथा सुनाते हुए गंडक के महत्व को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथावाचक अनुष्का पाठक ने गंडकी से पवित्र गंडक नदी के प्रकट होने की पौराणिक कथा सुनाई। मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोयक मनोज पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से मां नारायणी की महत्ता तेजी से बढ़ रही है। इसके बाद कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य के वाले अतुल पांडेय, सेवा के क्षेत्र में कार्य करने डॉ. मनीष शर्मा, पर्यावरण के लिए पूर्णिमा पांडेय को मां नारायणी लोक संमान 2023 सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बगही धाम के महंथ विशंभर दास और संचालन प्रभाकर पांडेय ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, रजनीकांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें