काठमांडो ने वाराणसी को तीन शून्य से किया पराजित
श्रीगांधी किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता हुई
खड्डा। कस्बे के श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज खेल मैदान में खड्डा फुटबॉल क्लब की तरफ से चल रही फुटबॉल कप चैंपियनशिप 2023 में शुक्रवार को काठमांडो (नेपाल) और वाराणसी के बीच मैच खेला गया। इसमें काठमांडो ने वाराणसी को तीन शून्य से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया।
खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद काठमांडो व वाराणसी के बीच मुकाबला हुआ। पहली पारी में काठमांडो के खिलाड़ियों ने पहला गोल दागकर मैच को रोमांचक बना दिया। दूसरी पारी में काठमांडो की टीम ने एक के बाद एक कर दो गोल दागकर मैच पर पूरा नियंत्रण करते हुए 3-0 से वाराणसी को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया। निर्णायक के रूप में मंसूर, हैदर, रहमतुल्लाह, रफुल्लाह, अजय रहे।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन डॉ. निलेश मिश्र, दुर्गेश वर्मा, राजू गुप्ता, संतोष जायसवाल, मिठाई यादव, डॉ. अभिषेक सिंह, धीरज सिंह, विजयलक्ष्मी मिश्रा, रामकृपाल कन्नौजिया, सुनील प्रजापति, अवनींद्र गुप्ता, विनोद यादव, विजय कन्नौजिया, नत्थू शर्मा और प्रहलाद तिवारी आदि मौजूद रहे।