तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नकटहा बसडीला गांव में काफी पुराने मामले का नायब तहसीलदार ने बुधवार को निस्तारित कर दिया। उन्होंने आपसी समझौते के आधार पर मामला सुलझाया।
नायब तहसीलदार दुदही कुंदन वर्मा ने राजस्वकर्मियों ने बुधवार को आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया। डीएम विशाल भारद्वाज के प्रथम कार्य दिवस में नकटहा बसडीला निवासी अशर्फी देवी ने एसडीएम न्यायालय से धारा-24 के तहत आदेश होने के बावजूद कार्रवाई नही होने की शिकायत कर भूमि का पैमाइश की गुहार लगाई थी। डीएम ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को तलब कर मामले की जानकारी ली। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम विकास चंद ने नायब तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिया। इसके अनुपालन में बुधवार को उन्होंने राजस्व निरीक्षक तुर्कपट्टी अयोध्या प्रसाद, प्रभारी राजस्व निरीक्षक गाजीपुर वेदप्रकाश उपाध्याय, प्रभारी राजस्व निरीक्षक गोडरिया ब्रजेश कुमार गौतम, लेखपाल यशपाल सिंह, विकास कुशवाहा व दीपक गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला निस्तारित कराया।