पडरौना। हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर भाजपा पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पदाधिकारियों ने इस जीत को भाजपा की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत बताया।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि हरियाणा का चुनाव परिणाम कांग्रेस के दुष्प्रचार और जातीय विघटनकारी मानसिकता के खिलाफ जनता का चोट है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर पुनः विश्वास दिखाते हुए लगातार तीसरी सरकार बनाने का मौका दिया है।
इस दौरान दीनानाथ यादव, हरिशंकर राय, अवधेश प्रताप सिंह, विश्वरंजन कुमार आनन्द, मोहन प्रसाद खरवार, कल्पनाथ राय, डॉ. पुनीत राय, राजेश राव, रमेश मिश्र,गौरव तिवारी, किन्नरेश चौबे, अरुण राय, प्रमोद राय, अजीत दूबे, धनंजय मणि त्रिपाठी, विकास कुमार, मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह पडरौना विधानसभा के सेमरा हर्दो में जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने स्थानीय पदाधिकारियों को जलेबी खिलाकर हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने शुभकामनाएं दी।
इस दौरान विजय कुमार सोनी, अमरदीप खरवार, दिनेश मद्धेशिया,हेमनारायण प्रसाद, संदीप कुमार, नवमी, अनिल चौहान, मोहन मद्धेशिया,धुरेन्द्र, विनोद मद्धेशिया, महेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने पटहेरिया चौराहे पर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस दौरान पटहेरवा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय, अमलेश तिवारी, योगेश गुप्ता, हरेंद्र तिवारी, संजय राव, जिंतेंद्र तिवारी, पप्पू सिंह, प्रभुनाथ तिवारी, रामबेलास उपाध्याय, वीरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
0000000
सुधीर कुमार मिश्र